छठ महापर्व के अवसर पर नोएडा में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार (15 नवंबर) और सोमवार (16 नवंबर) को शहर के कई प्रमुख रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। छठ पूजा(Chhath Puja) के दौरान कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी और कुलेसरा के हिंडन घाट समेत शहर के 21 सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।
डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के रास्तों में भी बदलाव किया जाएगा।
इन प्रमुख रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक रूट
-
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज: चरखा गोलचक्कर से वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजा जाएगा। यहां से डीएनडी या चिल्ला बॉर्डर के रास्ते आगे जा सकेंगे।
-
सेक्टर-37 से कालिंदी कुंज: वाहनों को महामाया फ्लाईओवर के लूप से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
सूरजपुर से कुलेसरा और फेस-2: कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर और फिर बिसरख गोलचक्कर की ओर जाना होगा।
-
फेस-2 से हिंडन घाट: वाहनों को ककराला की तरफ भेजा जाएगा। यहां से सोरखा और बिसरख होकर आगे जा सकेंगे।
-
किसान चौक से पर्थला: वाहनों को बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आगे सोरखा और एफएनजी मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
-
पर्थला से किसान चौक: सिग्नेचर ब्रिज के नीचे से सोरखा और बिसरख की तरफ जाने का रास्ता निर्धारित किया गया है।


[…] […]