HomeBreaking Newsकुशीनगर में कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के...

कुशीनगर में कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत नाजुक

Kushinagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-28 पर थरुआडीह के पास हुआ। यहां एक ओमनी कार और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग एक रिश्तेदार के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थरुआडीह के पास उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। यह परिवार कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव का रहने वाला बताया गया है।

दो घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू की।

बाराबंकी में SUV ने दो बाइक को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों की एक अन्य घटना में बाराबंकी में रविवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बैसनपुरवा गांव के पास राजमार्ग पार करते समय हुआ। दुर्घटना में अनूप (18), विमलेश (19) और अनिल यादव (17) की मौत हो गई, जबकि गया प्रसाद (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।

भंडारे में जा रहे थे चारों युवक

बताया गया कि चारों युवक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए जा रहे थे। एसयूवी की टक्कर इतनी तेज थी कि एक मोटरसाइकिल करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया और एसयूवी चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मथुरा में दो बसें और कैंटर भिड़े

मथुरा में भी यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के करीब 3:15 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। माइलस्टोन 101 के पास दो यात्री बसों और कांच से भरे कैंटर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर पलट गया और आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, नोएडा से आगरा जा रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस ने ओवरटेक करने के दौरान कैंटर को टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैवल पॉइंट की दूसरी बस भी कैंटर से जा भिड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Read More:

Best CM Survey 2026: CM योगी बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री, 897 अंक के साथ टॉप, धामी-हिमंता को छोड़ा पीछे

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments