HomeBreaking Newsकेरल में हिट एंड रन केस में जज के बेटे की कार...

केरल में हिट एंड रन केस में जज के बेटे की कार ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

केरल(Kerala) के एर्नाकुलम में 24 अक्टूबर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:20 बजे चेरानल्लूर के मारापरम्बु इलाके में कंटेनर रोड पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज-बेंज कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक अपनी बाइक समेत हवा में उछल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का भयावह दृश्य दिखाई देने की बात कही जा रही है।

जज का नाबालिग बेटा चला रहा था कार

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे के समय कार एक नाबालिग चला रहा था, जो एक जज का बेटा बताया गया है। कार उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस के अनुसार, वह कथित तौर पर बिना अनुमति कार लेकर निकला था। वह वल्लारपदम से कलामासेरी की ओर जा रहा था तभी मारापरम्बु के पास यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान जया बालकृष्णन के रूप में हुई है। वह चेरानल्लूर के साउथ चित्तूर इलाके में रहते थे और हादसे के समय अपनी दुकान से घर लौट रहे थे।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में मृतक के परिवार ने आरोपी के पिता पर बेटे को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि नाबालिग के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उन्होंने आरोपी के पिता के खिलाफ भी कार्रवाई करने और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

यह भी पढ़ें : गंगा के ऊपर वायुसेना का दमदार प्रदर्शन, वाराणसी में PM मोदी ने देखा एयर शो…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments