HomeBreaking NewsCM की जनसभा के बाद गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम, चारों तरफ फंसे...

CM की जनसभा के बाद गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम, चारों तरफ फंसे वाहन, CM योगी के काफिले को भी रोकना पड़ा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को गाजियाबाद(Ghaziabad) में हुई जनसभा के बाद शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। हापुड़ रोड स्थित सुंदरदीप डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के खत्म होने के बाद सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का असर इतना अधिक था कि आम लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी इसमें फंस गईं। वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

MLC चुनाव के लिए जनसभा करने पहुंचे थे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर लखनऊ से सीधे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से उन्हें इंदिरापुरम में आरओ प्लांट का निरीक्षण करना था, लेकिन यह कार्यक्रम कुछ समय पहले ही स्थगित कर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से डासना स्थित सुंदरदीप यूनिवर्सिटी पहुंचे।

यहां उन्होंने एमएलसी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के सिलसिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उनकी बसों को हाईवे के किनारे खड़ा कराया गया जिससे सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

CM के काफिले के लिए रोका गया ट्रैफिक

मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने से करीब 10 मिनट पहले यातायात रोक दिया गया था। ईस्टर्न कट पर भी पुलिस ने व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ा।

जनसभा के बाद हापुड़ रोड, डासना, पुलिस लाइन और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। कई वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन और वाहनों की अधिक संख्या के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

यह भी पढ़ें : पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य – CM मान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments