कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। शनिवार सुबह 6:00 बजे से राजधानी के नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के 30 से अधिक प्रमुख रास्तों, चौराहों और गोलचक्करों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर भीड़ और सुरक्षा स्थिति के आकलन के आधार पर प्रतिबंधों को रियल-टाइम में घटाया या बढ़ाया जाएगा, जिससे लुटियंस और मध्य दिल्ली में वाहनों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ेगा।
कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास भारी पाबंदी
जारी एडवाइजरी के अनुसार, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस के बाराखंबा रोड, संसद मार्ग और चेम्सफोर्ड रोड T-पॉइंट्स पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इसके अलावा गोलचक्कर अशोका रोड, जंतर-मंतर रोड, गोलचक्कर विंडसर पैलेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, गोलचक्कर पटेल चौक, गोलचक्कर गोल डाक खाना, जय सिंह रोड और रेल भवन गोलचक्कर के आसपास कड़े डायवर्जन लगाए जाएंगे। मंडी हाउस, झंडेवालान, पंचकुइयां, आरएमएल अस्पताल, मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भी यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण दिल्ली और रिंग रोड का रूट भी रहेगा प्रभावित
मध्य दिल्ली के साथ-साथ दक्षिण और लुटियंस दिल्ली के प्रमुख मार्ग भी इस पाबंदी के दायरे में आएंगे। धौला कुआं फ्लाईओवर, लोधी रोड फ्लाईओवर, भीकाजी कामा प्लेस अंडरपास, मोती बाग फ्लाईओवर अंडरपास, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग और सम्राट होटल गोलचक्कर पर यातायात बाधित रहेगा। इसके साथ ही भैरों रोड-रिंग रोड T-पॉइंट, मदरसा T-पॉइंट और नीला गुंबद गोलचक्कर के रास्ते यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भी बदले हुए मार्गों से गुजरना पड़ेगा।
DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY
In view of the law and order situation, traffic may be impacted on following stretches in Delhi on 10.10.2026.
1. Diversions
Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 10.10.2026 depending upon prevailing situation. General public is informed that movement at following points and surrounding stretches might remain affected:-1.Round About Shankar Road-Vande Matram ‘T’ Point towards New Delhi
2.Dhaula Kuan Flyover
3.Round About Jhandewalan
4.Round About Panchkuian
5.Round About Mandi House
6.Dr Dinesh Nandini Dalmia Chowk (W-Point)
7.Ram Charan Aggarwal Chowk (A-Point)
8.Minto Road/Deen Dayal Upadhyay Marg
9. Guru Nanak Chowk
10.Chemsford Road – Outer Circle Connaught Place T-Point
11.Bharion Road- MGM (Ring Road) T-Point
12.Lodhi Road Flyover
13.Round About Neela Gumbad
14.Madarsa T- Point
15.Round About Samrat Hotel
16.Sardar Patel Marg- Panchsheel Marg Crossing
17.Under Bhikaji Kama Place
18.Under Moti Bagh Flyover
19.Ring Road-San Martin Marg T-Point
20.Round About Ashoka Road – Jantar Mantar Road
21.Round About Windsor Palace
22.Tolstoy-Janpath Crossing
23.Round About Rail Bhawan
24.Jai Singh Road – Sansad Marg Crossing
25.Outer Circle Connaught Place -Barakhamba Road T-Point
26.Round About Gol Dak Khana
27.Round About Patel Chowk
28.Jai Singh Road – Ashoka Road T-Point
29.Round About RML Hospital
30.Outer Circle Connaught Place – Sansad Marg T-Point2.Commuters’ Advisory & Recommendations
•Plan in Advance: Please keep extra travel time in hand if heading towards railway stations, ISBTs, or the airport via New Delhi and Central Delhi.
•Avoid Non-Essential Travel: Commuters are requested not to undertake non essential travel.
•Dynamic Restrictions: Traffic management measures are dynamic and will be relaxed or regulated based on real-time ground assessment.
3.Stay Updated (Real-Time Information)
For live updates, alternate routes, and continuous traffic alerts, please keep referring to official Delhi Traffic Police platforms:
•Website: https://t.co/8CZTflQ8x7
•X (Twitter): @dtptraffic
•Instagram : @dtptraffic
•Facebook : @dtptraffic
•Helpline Numbers: 1095 or 011-25844444
@LtGovDelhi
@CPDelhi
@DelhiPolice— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 9, 2026
यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश और सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को घर से पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ताजा स्थिति और रूट अपडेट की जानकारी लेना ही असुविधा से बचने का सबसे मुकम्मल तरीका होगा।
READ MORE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, बरेली, फिरोजाबाद और अलीगढ़ से फोर्स दिल्ली रवाना!


[…] […]