Katrina Kaif Trolling: मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहीं कैटरीना कैफ ने अब अप्रत्यक्ष तौर पर जवाब दिया है। 8 अक्टूबर को लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ के यूके में एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक्ट्रेस ने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स, आत्मविश्वास और खुद की देखभाल को लेकर खुलकर बात की। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अपनी ट्रोलिंग का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके बयान को सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
‘दूसरों की राय को खुद पर हावी न होने दें’
इन्फ्लुएंसर्स और फैंस के साथ बातचीत के दौरान कैटरीना ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग की बढ़ती संस्कृति पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें इस बात को लेकर बेहद सतर्क रहना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी खुद की अहमियत और प्रिंसिपल्स को प्रभावित न करें। आजकल हर किसी के पास एक राय है। अगर आप सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे तो आप खुद के फैसले लेने की क्षमता खो देंगे।’
‘खुद को स्वीकार करना ही असली ताकत’
कैटरीना ने आगे कहा कि ‘जिंदगी में कई ऐसे दौर आते हैं, जब इंसान का आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। ऐसे समय में खुद को स्वीकार करना बेहद जरूरी है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘ऐसे समय आएंगे जब दुनिया आपका जश्न मनाएगी और कुछ पल ऐसे होंगे जब आपको खुद अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना होगा।’ उनके इस बयान के बाद लंदन इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस कैटरीना की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायक महिला और सच्ची क्वीन बता रहे हैं।
बेटे के जन्म के बाद वजन को लेकर हुईं ट्रोल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने नवंबर 2025 में अपने बेटे ‘विहान कौशल’ का स्वागत किया था। मां बनने के बाद कैटरीना हाल ही में मुंबई में के गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी लुक और वजन को लेकर उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया था।
सलमान खान ने भी किया था कैटरीना का बचाव
कैटरीना की ट्रोलिंग के बीच इंडस्ट्री के कई दिग्गज उनके समर्थन में सामने आए। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने शो ‘बिग बॉस’ के एक एपिसोड में महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बाद उनके वजन, उम्र और लुक्स के आधार पर ट्रोल करने की संस्कृति की सार्वजनिक रूप से कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने इस मामले में कैटरीना का समर्थन भी किया था।
महिलाओं के लिए बड़ा संदेश
कैटरीना का हालिया बयान सिर्फ उनकी व्यक्तिगत ट्रोलिंग तक सीमित नहीं माना जा रहा। उनके संदेश में यह बात साफ तौर पर सामने आई कि किसी महिला के शरीर में मां बनने के बाद होने वाले बदलावों को लेकर उसे जज करना उचित नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने संदेश के जरिए आत्मविश्वास बनाए रखने और दूसरों की राय से ज्यादा खुद की सोच को महत्व देने की बात कही है।
Read More:
UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल

