HomeBreaking Newsपानी के लिए पाकिस्तान में ‘जंग’, SSG कमांडो और फ्रंटियर फोर्स में...

पानी के लिए पाकिस्तान में ‘जंग’, SSG कमांडो और फ्रंटियर फोर्स में बजे लात-घूंसे, 22 जख्मी

पाकिस्तान(Pakistan) के दक्षिण वजीरिस्तान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बुनियादी जरूरत के पानी को लेकर सेना के जवानों के बीच ही विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के कमांडो और फ्रंटियर फोर्स (FF) रेजिमेंट के जवान आमने-सामने आ गए। घटना दक्षिण वजीरिस्तान के आसमान मंजा मिलिट्री कैंप की बताई जा रही है जहां लंबे समय से पानी की कमी की समस्या बनी हुई थी।

कठिन मौसम और दुर्गम इलाके में तैनात जवानों को पीने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा था।रिपोर्ट के मुताबिक, पानी के टैंकर से वितरण को लेकर FF रेजिमेंट के अधिकारियों और SSG कमांडो के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के जवानों के बीच मारपीट होने लगी।

22 सुरक्षाकर्मी घायल

झड़प के दौरान घूंसे और डंडे चलने की बात सामने आई है। हालात बिगड़ने पर कैंप में मौजूद अन्य अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि तब तक कई जवान घायल हो चुके थे।

बताया गया है कि इस घटना में कुल 22 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। इनमें 9 जवानों की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उन्हें सैन्य हेलीकॉप्टर की मदद से बेहतर इलाज के लिए बड़े सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

स्थिति सामान्य करने के प्रयास शुरू

इस घटना के बाद सैन्य अधिकारियों ने कैंप में स्थिति सामान्य करने के प्रयास शुरू किए हैं। साथ ही झड़प के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें पाकिस्तान की एलीट मानी जाने वाली SSG यूनिट के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, घटना से जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होने तक इन्हें रिपोर्टों में सामने आई जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ईशान किशन ने 522 मिनट तक क्रीज पर खूंटा गाड़ ठोके 270 रन, टेस्ट टीम में वापसी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments