HomeBreaking Newsमोहाली में हेयर मास्टर सैलून पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने शीशे...

मोहाली में हेयर मास्टर सैलून पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने शीशे पर मारी गोली, गैंगस्टर कनेक्शन की जांच

Firing at Hair Master Salon in Mohali: मोहाली के सीपी-67 मॉल के सामने स्थित हेयर मास्टर सैलून पर बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। दोनों आरोपितों ने सैलून के बाहर एक गोली चलाई, जो शीशे पर जाकर लगी। राहत की बात यह रही कि गोलीबारी में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्प्लेंडर बाइक से पहुंचे थे हमलावर

डीएसपी हरसिमरन सिंह बल के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे हेयर मास्टर के मैनेजर ने पुलिस को फोन कर फायरिंग की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। गोली चलाने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

पहले भी आ चुकी है रंगदारी की कॉल

सूत्रों के मुताबिक, हेयर मास्टर सैलून के संचालकों को पहले भी रंगदारी के लिए कॉल मिल चुकी हैं। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। सैलून को पहले से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के पास पहले इनपुट था कि चंडीगढ़ स्थित हेयर मास्टर को निशाना बनाया जा सकता है, लेकिन हमलावरों ने मोहाली के सैलून को टारगेट कर दिया।

लक्की पटियाल या हरि बॉक्सर पर शक

फायरिंग के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर लक्की पटियाल या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर की भूमिका हो सकती है। पुलिस इन दोनों गैंगस्टरों की भूमिका की जांच कर रही है। लक्की पटियाल और हरि बॉक्सर दोनों विरोधी गैंग से जुड़े बताए जाते हैं। हरि बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जाता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी गैंगस्टर की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CIA समेत कई टीमें जांच में जुटीं

डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए समेत अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं। डीएसपी ने जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल भी जांच में शामिल

घटना की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब पहले आई रंगदारी की कॉल और बुधवार रात हुई फायरिंग के बीच संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

गौरतलब है कि सीपी-67 मॉल के बाहर पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है। उस मामले में गैंगस्टरों की भूमिका सामने आई थी। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी और तलाश में जुटी हैं।

Read More:

हथिनी कुंड बैराज से लापता सेना के जवान का शव सहारनपुर में नदी में मिला, अभ्यास के दौरान पलटी थी नाव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments