HomeBreaking Newsउज्बेकिस्तान के दौरे के बाद किर्गिस्तान पहुंचे PM मोदी, 26वें SCO समिट...

उज्बेकिस्तान के दौरे के बाद किर्गिस्तान पहुंचे PM मोदी, 26वें SCO समिट में दिखेगा भारत का दम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) रविवार रात किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। यहां वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री की कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं जिनमें व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

बिश्केक एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन कासिमालिएव आदिलबेक अलेशोविच ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर पारंपरिक किर्गिज नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी

किर्गिस्तान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उनके आगमन को लेकर भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं। SCO सम्मेलन बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मोदी सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वे छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

भारत-किर्गिस्तान रिश्तों में आर्थिक सहयोग पर जोर

किर्गिस्तान के निवेश मंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को गति मिलने की उम्मीद है। किर्गिस्तान इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, तकनीक और कृषि आधारित उद्योगों में भारतीय कंपनियों की भागीदारी बढ़ाना चाहता है। भारत 2017 से SCO का सक्रिय सदस्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और संगठन के अन्य नेताओं से मुलाकात को लेकर उत्सुकता जताई है।

https://twitter.com/narendramodi/status/2094107199203410129

किर्गिस्तान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर थे। उन्होंने वहां के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव के प्रति आभार जताया। उज्बेकिस्तान में मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच हुई बैठक में दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। भारत को यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भी प्रगति हुई है।

यह भी पढ़ें : अंकित बालियान मर्डर केस में शामली पुलिस बड़ा एक्शन! एनकाउंटर में दो आरोपी ढेर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments