PM Modi Meets Commonwealth Games Medalists: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर 39 पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की है। PM मोदी ने सभी पदक विजेताओं को उनकी ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बिताए पलों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
PM मोदी ने शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में भारतीय एथलीट्स का उत्साह नजर आया। वीडियो की शुरुआत महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा, ‘हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी… आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट्स को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने अपने आवास पर बुलाया है। हम सभी को इस बात पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री जी से मिलकर हमें बहुत खुशी हुई, उनका स्वभाव बहुत ही सरल और विनम्र है।’
Always #Cheer4Bharat. pic.twitter.com/eSjh8o1Ris
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026
‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’- PM मोदी
खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला अपना संदेश दोहराया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा… ऑलवेज चियर फॉर भारत।’ मुलाकात के अंत में प्रधानमंत्री और खिलाड़ियों ने एक साथ ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया। इससे पूरा माहौल देशभक्ति और गर्व से भर गया।
Delighted to host our outstanding medal winners from the Commonwealth Games 2026 at 7, Lok Kalyan Marg. Heard about their experiences from the Games.
Each one of them has made our nation proud through their exceptional performances. Their success will motivate many youngsters. pic.twitter.com/1zkYCKiV8r
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026
मेडल टैली में चौथे स्थान पर भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। भारतीय दल की सफलता में पुरुष और महिला खिलाड़ियों दोनों का अहम योगदान रहा।
महिला खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक
भारत के 23 पुरुष खिलाड़ियों ने कुल 23 पदक जीते, जिनमें 5 स्वर्ण, 13 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे। वहीं महिला एथलीट्स ने 16 पदक हासिल किए। इनमें 8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक रहे। इस तरह स्वर्ण पदकों के मामले में महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन पुरुषों से बेहतर रहा।
बॉक्सिंग में भारत का शत-प्रतिशत प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने खास छाप छोड़ी। भारत की ओर से रिंग में उतरे सभी 10 मुक्केबाज पदक जीतने में सफल रहे। भारतीय बॉक्सिंग टीम ने 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक हासिल किए। इस तरह सभी 10 मुक्केबाजों के पदक जीतने से बॉक्सिंग में भारत का सफलता प्रतिशत 100 रहा।
एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों खेलों को मिलाकर भारत ने कुल 16 पदक जीते। इनमें 3 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल रहे। ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी गति और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
जूडो में पहली बार आया गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जूडो में भी भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। भारत के चार जूडोकाओं ने पदक जीते और देश ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। एक ही दिन अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग और हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
भारत के खेल भविष्य को मिला हौसला
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश में बढ़ती खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की मजबूत तैयारी को दर्शाता है। पीएम मोदी की मेडल विजेताओं से मुलाकात ने भी खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाया और देश के युवा खिलाड़ियों के लिए खेलों में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
Read More:

