HomeBreaking Newsभारत-पाक सीमा पर खेतों में मिला ड्रोन, 2 मैगजीन और 4 जिंदा...

भारत-पाक सीमा पर खेतों में मिला ड्रोन, 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस से मचा हड़कंप

पंजाब के जलालाबाद इलाके(India-Pakistan border) में पुलिस को गश्त के दौरान बड़ी बरामदगी हुई है। थाना सदर जलालाबाद के अंतर्गत चौकी घुबाया की पुलिस टीम ने खेत से एक ड्रोन और पिस्टल बरामद की है। पिस्टल के साथ दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, चौकी घुबाया के इंचार्ज एचसी अभिषेक शर्मा पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान टीम को गांव चक बजीदा में BSF टाहलीवाला चौकी के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर संदीप मलिक से सूचना मिली कि गांव गहलेवाला निवासी बलदेव सिंह के धान के खेत में एक ड्रोन पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और खेत में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक ड्रोन मिला जिस पर DJI कंपनी के साथ MAVIC 4 PRO लिखा हुआ था।

ड्रोन के साथ हथियार भी बरामद

पुलिस ने खेत की तलाशी के दौरान ड्रोन के अलावा एक पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए। सभी सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन खेत तक कैसे पहुंचा और उसके साथ हथियार वहां किस तरह पहुंचे।

जांच में जुटी पुलिस

बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्रोन और हथियारों के स्रोत तथा इनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले के पीछे किसी व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF जवानों ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments