HomeBreaking Newsपंजाब में एक दिन में 800 से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी...

पंजाब में एक दिन में 800 से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब तक हुईं 69,094 नियुक्तियां बोले CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विकास भवन, मोहाली में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में एक दिन में 800 से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब तक 69,094 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा 636 नियुक्तियां

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अनुसार, शनिवार को सबसे ज्यादा नियुक्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में हुईं। विभाग में कुल 636 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें 616 स्टाफ नर्स शामिल हैं। इसके अलावा शुगरफेड में 101, वित्त विभाग में 72, डिफेंस सर्विसेज विभाग में 57 और सहकारिता विभाग में 11 नियुक्तियां की गईं। गृह विभाग में 10 लॉ अफसरों की भर्ती की गई है। CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में स्टाफ नर्स की नियुक्ति से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देने की अपील की।

NEET पास करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने का दावा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, उस समय पंजाब से करीब 80 विद्यार्थी NEET परीक्षा पास करते थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है। CM मान ने इसे करीब 11 गुना बढ़ोतरी बताते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कोशिश किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, इन प्रयासों का असर छात्रों के परीक्षा परिणामों में दिखाई दे रहा है।

पंजाब को शिक्षा में देश में पहला स्थान मिलने का दावा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के समय पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें स्थान पर था, लेकिन अब राज्य ने केरल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने इसे सरकार की शिक्षा नीतियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया। CM मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर देना भी है।

Read More

CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा शिविर का किया निरीक्षण, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments