HomeBreaking NewsUP विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व ARTO के घर से मिला 1.62...

UP विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व ARTO के घर से मिला 1.62 करोड़ रुपये कैश और 13 किलो सोना

उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा में तैनात रहे पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और करीब 35 करोड़ रुपये बरामद किए गए।

कोर्ट के सर्च वारंट पर हुई कार्रवाई

विजिलेंस के अनुसार, लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में पूर्व ARTO के घर पर मंगलवार और बुधवार को अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद छापा मारा गया। ललित कुमार के खिलाफ पहले से ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है और राज्य सरकार के निर्देश पर इसकी जांच चल रही थी।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

तलाशी के दौरान विजिलेंस टीम ने बड़ी मात्रा में नकदी, कीमती धातुएं और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। प्रमुख बरामदगी इस प्रकार है –

  • 1.62 करोड़ रुपये नकद

  • 13 किलो सोना, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है।

  • 9 किलो चांदी, जिसमें चांदी की ईंटें, सिक्के और गहने शामिल हैं।

  • 13 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां

  • 1 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक जमा, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और डाकघर निवेश से जुड़े रिकॉर्ड।

  • टोयोटा इनोवा, हुंडई i20 कार और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर।

लखनऊ से नोएडा तक संपत्तियों का नेटवर्क

जांच में मिले दस्तावेजों से पता चला है कि पूर्व अधिकारी ने लखनऊ के पॉश इलाकों में कई मकान और प्लॉट खरीदे थे। इसके अलावा बाराबंकी और रायबरेली में कृषि भूमि और लखनऊ और नोएडा में महंगे फ्लैट्स से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। विजिलेंस ने घर में मौजूद महंगे फर्नीचर और अन्य कीमती घरेलू सामान की भी सूची तैयार की है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

टीम को मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार

इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने पर उत्तर प्रदेश विजिलेंस के महानिदेशक (DG) और पुलिस महानिदेशक ने लखनऊ सेक्टर की पूरी टीम की सराहना की है। टीम को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।

Read More

‘गलत घटना के लिए आस्था को दोष न दें …’ , अयोध्या चढ़ावा चोरी पर अनुपम खेर ने दिया बयान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments