HomeBreaking Newsमणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के दो जवानों ने...

मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के दो जवानों ने दिया बलिदान, CM वाई. खेमचंद सिंह ने दी श्रद्धांजलि

मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हुए उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के दो जवानों ने बलिदान दिया। बलिदान हुए जवानों में उत्तराखंड के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह (अल्मोड़ा) और हवलदार चंद्र मोहन सिंह (पौड़ी) शामिल हैं। दोनों जवानों को बुधवार को इंफाल हवाई अड्डे पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।

घात लगाकर किया गया हमला

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उखरुल जिले के नुंगशांग खोंग क्षेत्र में हुई। असम राइफल्स का काफिला नियमित गश्त के दौरान इलाके से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे संदिग्ध उग्रवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में मौत हो गई।

इंफाल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

बुधवार को इंफाल एयरपोर्ट पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सेना, असम राइफल्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अंतिम सलामी दी। दोनों जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

CM वाई. खेमचंद सिंह ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उनका साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान शांति, सुरक्षा और राष्ट्र की एकता बनाए रखने के हमारे संकल्प को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मैं इन वीर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।”

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चौंकाने वाला खुलासा, फर्जी रसीद बुक के जरिए श्रद्धालुओं से वसूले जाते थे पैसे

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments