गुजरात के साणंद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने अपने संबोधन में फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चर्चित डायलॉग “सुन रहे हो न, विनोद” का इस्तेमाल किया। इस मजाकिया अंदाज़ को सुनते ही वहां पर मौजूद लोग तालियों और हंसी से गूंज उठे। फिर देखते ही देखते ये पल चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस मौके पर PM मोदी ने ‘सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट’ सुविधा का उद्घाटन किया। यह कदम भारत के सेमीकंडक्टर फील्ड में आत्मनिर्भरता बनने की ओर एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही इस यूनिट से जुड़े उत्पादन को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने की दिशा में भी प्रगति दिखाई गई।
कहावतों से सजा मंच
कार्यक्रम के दौरान ‘सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस’ के चेयरमैन वेल्लायन सुबैया ने अपने संबोधन में दो गुजराती कहावतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार का विकास का नजरिया एकदम साफ है और उद्योग जगत को उसी गति से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि ऊंचे लक्ष्य हांसिल करने के लिए उस तक न पहुंच पाना माना जा सकता है लेकिन छोटे लक्ष्य तय करना सही नहीं माना जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने ‘काम बोले छे’ कहावत का भी के जरिए कहा कि असली पहचान शब्दों से नहीं बल्कि कामों से बनती है।
PM मोदी के बोलते ही बदला माहौल
सुबैया के भाषण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी मंच से इन कहावतों को दोहराया और अपने अंदाज़ में कहा “सुन रहे हो न, विनोद… काम बोलता है”। PM मोदी के इस मजेदार अंदाज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने इस पल को खूब सराहा और देखते ही देखते पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।
Sun rahe ho na BINOD😅 pic.twitter.com/CemkekgSnm
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) July 4, 2026

