HomeBreaking Newsसाउथ के मशहूर डायरेक्टर के.भाग्यराज का निधन, CM विजय और रजनीकांत ने...

साउथ के मशहूर डायरेक्टर के.भाग्यराज का निधन, CM विजय और रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि…

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर, एक्टर और राइटर के.भाग्यराज(K. Bhagyaraj) के निधन से सिनेमा की दुनिया को गहरा झटका लगा है। 73 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने की खबर सामने आते ही तमिल सिनेमा से जुड़े कलाकारों के बीच शोक का माहौल बना हुआ है।

के. भाग्यराज ने अपने लंबे करियर में डाएरेक्शन, एक्टिंग, स्कृप्ट राइटिंग और डायलॉग राइटिंग के एरिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनकी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों, मानवीय भावनाओं और आम लोगों की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को खास जगह मिलती थी। यही वजह है कि उन्हें दर्शकों के बीच एक प्रतिभाशाली रचनाकार के तौर पर याद किया जाता है।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे रजनीकांत और CM विजय

भाग्यराज के पार्थिव शरीर को चेन्नई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल से लाया गया है। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद कई फिल्मी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी भाग्यराज के परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने दिवंगत आत्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उनका साथ दिया। इस दौरान भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज और बेटे अभिनेता शांतनु भाग्यराज भी मौजूद रहे।

राजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई

CM विजय ने के. भाग्यराज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि तमिल सिनेमा ने एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार और रचनाकार को खो दिया है। उन्होंने भाग्यराज के योगदान को याद करते हुए घोषणा की कि फिल्म जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में उनकी अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगी। CM विजय ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

श्रद्धांजलि देने पहुंचीं राधिका दिखीं भावुक

एक्ट्रेस राधिका भी भाग्यराज को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचीं। इस मौके पर वह काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने परिवार के दुख को देखते हुए मीडिया और फोटोग्राफर्स से निजी समय और सम्मान बनाए रखने की अपील भी की। के. भाग्यराज का निधन तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निर्देशन और लेखन की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : इन देशों को ट्रंप की नई धमकी… अमेरिका पर टैक्स लगाया तो 100% लगाएंगे टैरिफ…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments