बुधवार सुबह उद्योग भवन के पास मजदूरों के लिए बने अस्थायी टिन-शेड के एक समूह में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 200 ढांचे जलकर खाक हो गए।
#WATCH | Delhi | Fire fighting operations underway in the slums near Udyog Bhawan area. 20 fire fighting units present at the scene. The fire has been brought under control. Further details awaited. pic.twitter.com/dHkX2F6kK5
— ANI (@ANI) June 24, 2026
DFS को सुबह 3:02 बजे उद्योग भवन के पास मजदूरों की झुग्गियों के नजदीक एक इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग तेजी से पास-पास बने टिन-शेड वाले कमरों में फैल गई, जिसके बाद आग बुझाने का बड़ा अभियान चलाया गया।
केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत सेंट्रल विस्टा इलाके में मौजूद प्रमुख सरकारी कार्यालय परिसरों में से एक उद्योग भवन को गिराने का काम शुरू हो गया है। 1950 के दशक के आखिर में बने उद्योग भवन को गिराने का काम पास ही स्थित निर्माण भवन को गिराए जाने के बाद शुरू हुआ है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में आग बुझाने के लिए दो वॉटर टेंडर भेजे गए थे, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए संसाधनों को बढ़ाया गया और वॉटर टेंडर, वॉटर बाउजर और अन्य विशेष इकाइयों सहित कुल 19 दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया गया।
सुबह करीब 5:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में मजदूरों के लिए बने लगभग 200 अस्थायी आवास और LPG सिलेंडर आ गए थे। किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
READ MORE: 25 जून से पंजाब में शुरू होगा मतदाता सत्यापन अभियान, 24 हजार से ज्यादा BLO करेंगे घर-घर वेरिफिकेशन

