HomeBreaking Newsसमाज से नशे के खात्मे के लिए पूरे राज्य में 67,000 से...

समाज से नशे के खात्मे के लिए पूरे राज्य में 67,000 से ज्यादा नशा तस्करों को किया गिरफ्तार – कुलतार सिंह संधवां

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने नशे के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति की पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ अपनी निर्णायक मुहिम में तेजी लाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 67,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध पदार्थों की आपूर्ति में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने दी जानकारी

स्पीकर ने कहा कि नशे के पूर्ण खात्मे के लिए लोगों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से जिम्मेदार नागरिकों के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने और पुलिस के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी जानकारी साझा करने की अपील की। नागरिकों को नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत कानून लागू करने वाली एजेंसियों को सूचना देनी चाहिए। पुलिस विभाग सूचना देने वाले के विवरण को पूरी तरह गोपनीय रखेगा। नशे के पूर्ण खात्मे के लिए सरकार और समुदाय के बीच तालमेल बेहद जरूरी है।

माता-पिता अपने बच्चे के साथ समय बिताएं

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि माता-पिता से अपने बच्चों के विकास के वर्षों के दौरान बेहद सतर्क रहने और उनके साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने की अपील की। माता-पिता को बच्चों को बुरी आदतों से दूर रखने के लिए उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहिए। युवाओं को शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेलों को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाना चाहिए। युवा पीढ़ी को अपनी ऊर्जा को शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की दिशा में लगाना चाहिए। स्पीकर संधवां ने कहा कि हमारी सरकार ने नशों की बुराई को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प लिया है। नशे के खिलाफ चल रही राज्य स्तरीय मुहिम के तहत नशे की बड़ी सप्लाई लाइनों को सफलतापूर्वक तोड़ दिया गया है, जिसके कारण अनगिनत युवाओं को नशे की दलदल में जाने से बचाया गया है। अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य को नशे से बचाने के लिए जनसहयोग अंतिम और बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है।

Read More

कालकाजी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, तीन LPG सिलेंडर फटे, मौके पर पहुचीं 9 दमकल विभाग की गाड़ियां

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments