HomeBreaking Newsअमेरिका में मस्जिद के बाहर हमला, सैन डिएगो में अंधाधुंध फायरिंग, 3...

अमेरिका में मस्जिद के बाहर हमला, सैन डिएगो में अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली

America San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो में सोमवार को अंधाधुंद फायरिंग हुई है। इस घटना से पुरे शहर में लोगों के बीच खौफ बैठ गया है। दरअसल, कैलिफोर्निया के सबसे बड़े इस्लामिक सेंटरों में शामिल एक मस्जिद के बाहर दो नाबालिग बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मस्जिद के एक सुरक्षा गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों हमलावरों ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नमाज से पहले मची अफरा-तफरी

यह घटना दोपहर करीब 12 बजे से ठीक पहले हुई, जब मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उसी समय दो संदिग्धों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही नमाजियों और परिसर में चल रहे डे-स्कूल के बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

सैन डिएगो पुलिस प्रमुख Scott Wahl ने बताया कि सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत मस्जिद परिसर को घेर लिया और अंदर मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

सुरक्षा गार्ड ने रोका बड़ा हमला

पुलिस को मस्जिद के बाहर तीन लोगों के शव मिले। इनमें मस्जिद का एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल था। जांच अधिकारियों के अनुसार, गार्ड ने हमलावरों को मुख्य इमारत के भीतर घुसने से रोकने की कोशिश की। माना जा रहा है कि उसकी बहादुरी की वजह से अंदर मौजूद कई लोगों की जान बच गई और बड़ा हमला टल गया।

कार में मिले हमलावरों के शव

घटना के कुछ देर बाद पुलिस को पास की एक सड़क पर खड़ी संदिग्ध कार में दो युवकों के शव मिले। उनकी उम्र 17 और 19 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों ही मस्जिद पर हमला करने वाले शूटर थे। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने खुद को गोली मार ली।

पास में एक और फायरिंग की घटना

मस्जिद से कुछ ब्लॉक दूर एक लैंडस्केपर पर भी फायरिंग की खबर सामने आई। हालांकि वह व्यक्ति सुरक्षित बच गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस घटना का संबंध मस्जिद हमले से है या नहीं है।

हेट क्राइम एंगल से जांच

अमेरिकी जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation और स्थानीय पुलिस इस मामले को संभावित हेट क्राइम मानकर जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों के डिजिटल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य ऑनलाइन जानकारियों की जांच की जा रही है ताकि हमले के पीछे की मंशा और साजिश का पता लगाया जा सके।

Read More:

शादी के 1 साल बाद दीपिका ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस ने पति और ससुर को किया गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments