HomeBreaking Newsदिल्ली बजट 2026 में महिलाओं की हुई मौज, मुफ्त सफर से रोजगार...

दिल्ली बजट 2026 में महिलाओं की हुई मौज, मुफ्त सफर से रोजगार तक, जानिए क्या-क्या मिला

Delhi Budget 2026: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने बजट 2026 में महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 7406 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें आर्थिक सहायता, सुरक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर खास जोर दिया गया है।

महिलाओं के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट तय 

सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के वादे को आगे बढ़ाते हुए 5100 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इसके लिए लाभार्थियों की पहचान हेतु एक जांच समिति बनाई गई है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना जारी

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना को भी जारी रखा गया है, जिसके लिए 450 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकार ने साफ किया है कि इस योजना के संचालन में किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की गई

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की गई है, जो मौजूदा लाडली योजना की जगह लेगी। इस योजना के तहत बच्ची के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक उसके खाते में चरणबद्ध तरीके से राशि जमा की जाएगी, जिससे अंत में उसे 1.20 लाख रुपये मिलेंगे।

‘रानी हाट’ के नाम से महिला हाट होगा स्थापित

रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ‘रानी हाट’ के नाम से महिला हाट स्थापित करेगी, जहां हुनरमंद महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने का मंच मिलेगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार और नए पालना केंद्र खोलने के लिए 33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए गए 

महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं। राजधानी के डार्क स्पॉट्स पर रोशनी बढ़ाने के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा 225 करोड़ रुपये की लागत से 50 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

ट्रांसजेंडर और ऑटो वेलफेयर बोर्ड के गठन का ऐलान

इसके साथ ही सरकार ने महिलाओं और किन्नर समुदाय के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक अहम घोषणा की है। एक हजार महिलाओं और 100 किन्नरों को ई-ऑटो परमिट दिए जाएंगे। साथ ही ट्रांसजेंडर और ऑटो वेलफेयर बोर्ड के गठन का भी ऐलान किया गया है।

बहुआयामी योजनाओं का खाका पेश किया गया

कुल मिलाकर, दिल्ली बजट 2026 में महिलाओं की आर्थिक मजबूती, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए बहुआयामी योजनाओं का खाका पेश किया गया है, जो आने वाले समय में राजधानी की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर को प्रभावित कर सकता है।

Read More: 

लखनऊ मेट्रो को नई उड़ान, चारबाग से वसंतकुंज तक 2030 का लक्ष्य होगा पूरा, सीएम योगी का बड़ा आदेश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments