HomeCurrent Newsकेदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर आर्यन एविएशन के 2 अधिकारियों पर दर्ज...

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर आर्यन एविएशन के 2 अधिकारियों पर दर्ज हुई FIR 

केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के मामले में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद आर्यन एविएशन कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सोनप्रयाग थाना पुलिस ने आर्यन एविएशन के मैनेजर विकास तोमर और अकाउंटेबल मैनेजर कैशिक पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, आरोप है कि कंपनी ने निर्धारित उड़ान समय का उल्लंघन किया।

सूत्रों के मुताबिक, आर्यन एवियेशन ने तय वक्त से पहले ही हेलीकॉप्टर को रवाना किया। समय सीमा के उल्लंघन को लेकर जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई, जिसके बाद सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments