Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsPunjab By Election Result 2024 LIVE: बरनाला से कांग्रेस के कुलदीप सिंह...

Punjab By Election Result 2024 LIVE: बरनाला से कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों  1188 वोटो से आगे

बरनाला विधानसभा उपचुनाव 6th राउंड, कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 1188 वोटो से आगे

हरेंद्र धालीवाल (आप) – 8249

काला ढिल्लों (कांग्रेस) – 9437

केवल ढिल्लों (बीजेपी) – 7948

गुरदीप बाठ (आजाद) – 7068

गोविंद सिंह (शिरोमणि अकाली दल अमृतसर) -3101

डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर रंधावा आगे, AAP के गुरदीप रंधावा पीछे

डेरा बाबा नानक सीट पर कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरदीप रंधावा पीछे चल रहे हैं।

बरनाला विधानसभा उपचुनाव

कांग्रेस पार्टी 360 वोटों से आगे

हरेंद्र धालीवाल (आप) – 6008

काला ढिल्लों (कांग्रेस) – 6368

केवल ढिल्लों (बीजेपी) – 4772

गुरदीप बाठ (आजाद) – 4511

गोविंद सिंह (शिरोमणि अकाली दल अमृतसर) -2292

शुरुआती रुझानों में तीनों सीटें पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। वहीं डेरा बाबा नानक में मुकाबला काफी कड़ा है…

पंजाब विधानसभा उपचुनाव 2024 के नतीजे जल्द सामने आने वाले हैं। गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला सीटों पर उपचुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। ये उपचुनाव 20 नवंबर को संपन्न हुए थे।

मौजूदा विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इन सीटों पर चुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। इन चुनावों को मुख्यमंत्री भगवंत मान और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जबकि कांग्रेस और बीजेपी भी इस मुकाबले में प्रमुख दावेदार हैं।

चार सीटों पर कुल 6.96 लाख मतदाताओं में से 4.45 लाख ने मतदान किया, जिसमें 2.15 लाख महिलाएं शामिल थीं। गिद्दरबाहा में 81.90%, डेरा बाबा नानक में 64.01%, बरनाला में 56.34% और चब्बेवाल में 53.43% मतदान हुआ। यह आंकड़े 2022 के विधानसभा चुनावों की तुलना में कम हैं, जब इन सीटों पर मतदान प्रतिशत अधिक था।

117 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल आप के 91 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 15, शिरोमणि अकाली दल के 3, बीजेपी के 2, बसपा के 1 और एक निर्दलीय विधायक हैं। इन चुनावों के नतीजे पंजाब की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments