Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsआरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ ममता बनर्जी की TMC ने किया- BJP...

आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ ममता बनर्जी की TMC ने किया- BJP नेता RP Singh

भारतीय जनता पार्टी के नेता आर.पी. सिंह ने आरोप लगाया कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ ममता बनर्जी की टीएमसी ने सिर्फ इसलिए कराया ताकि वो किसी को बचा सकें।

उन्होंने कहा, “वो जो वेंडलिज्म हुआ, अगर वो कहती हैं कि कहती हैं कि राम यानी हमारी पार्टी और वाम यानी लेफ्ट पार्टी ने मिलकर कराया तो उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वो स्टेट की होम मिनिस्टर हैं, जो लोकल इंटेलिजेंस आता है, उनके पास आता है, उनके मंत्रालय में आता है और अगर उनका लोकट इंटेलिजेंस फेल हो गया और लोगों ने हमला कर दिया तो उनको वहां मुख्यमंत्री बने रहने का, होम मिनिस्टर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सच ये है कि ये सब उनकी पार्टी द्वारा कराया खेल है क्योंकि उनकी सरकार वहां पर किसी न किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।”

बीते बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात में अज्ञात भीड़ ने आरजी कर अस्पताल के इमरजेंसी, स्टाफ रूम, नर्सों के चेंजिंग रूम और दवा स्टोर में भारी तोड़फोड़ की। भीड़ ने अस्पताल के लगभग सभी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिये।

मामले में पुलिस ने कहा कि अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार आधी रात के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कैंपस में तोड़फोड़ की, जहां पिछले हफ्ते एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments