HomeBreaking Newsपत्नी के सामने पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 7 दिन पुराने...

पत्नी के सामने पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 7 दिन पुराने विवाद का खौफनाक बदला

उत्तर प्रदेश के बागपत(Baghpat Murder Case) में आपसी विवाद ने एक युवक की जान ले ली। सरूरपुर कला गांव में एक व्यक्ति पर अपने पड़ोसी कपिल की चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर शव को तालाब में फेंक दिया। इस घटना में आरोपी की पत्नी की मौजूदगी को लेकर भी मृतक के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कला गांव का है।

परिजनों के मुताबिक, दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर कपिल और उसके पड़ोसी जोगिंदर के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि जोगिंदर ने कथित तौर पर तमंचे की बट से कपिल पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। बाद में गांव के कुछ सम्मानित लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। हालांकि, आरोप है कि जोगिंदर इस विवाद को लेकर नाराज था और उसके मन में बदले की भावना बनी हुई थी।

मजदूरी पर जाते समय रास्ते में घेरा

परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब सात दिन बाद कपिल जब मजदूरी के लिए घर से निकला, तभी जोगिंदर ने उसे रास्ते में रोक लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से कई वार किए गए। हमले में कपिल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को पास के तालाब में फेंक दिया।

मृतक के परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि वारदात के समय जोगिंदर की पत्नी वहां मौजूद थी। वह कथित तौर पर पूरी घटना के दौरान वहीं खड़ी रही।

तालाब में पैर देखकर हुआ हत्या का खुलासा

कपिल के घर नहीं लौटने पर परिवार को किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। इसी बीच उसका भाई तालाब में कचरा डालने पहुंचा। वहां पानी में एक पैर दिखाई दिया। शक होने पर उसने ग्रामीणों को बुलाया। जांच करने पर तालाब से युवक का शव निकाला गया, जिसकी पहचान कपिल के रूप में हुई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीओ सदर डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर जोगिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : UN में मौत की सजा पर रोक के प्रस्ताव पर हुआ वोट, भारत, अमेरिका-चीन समेत 33 देशों…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments