HomeBreaking Newsग्रेटर नोएडा में एक घर से मिले 5 शव, पूरा परिवार एक...

ग्रेटर नोएडा में एक घर से मिले 5 शव, पूरा परिवार एक साथ खत्म, क्या है कहानी?

Greater Noida Family Death:  ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पांचों के शव घर के अंदर बिस्तर पर मिले। घटना के बाद गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

रात में खाई थी मैगी-चाय

जानकारी के मुताबिक, परिवार के पांचों सदस्य रात करीब 10 बजे मैगी खाने और चाय पीने के बाद सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक घर में किसी के नहीं उठने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोग उन्हें देखने पहुंचे तो पांचों बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले।

मृतकों में तीन बच्चे शामिल

मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता/ललतेश (34), बेटे लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है। पांचों एक साथ रहते थे। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही रबूपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Read More:

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, खाटूश्यामजी जा रहे MP के 8 लोगों की मौत, 6 घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments