Ashwini Kumar Mishra New Chief Justice Punjab and Haryana HC: जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पंजाब लोक भवन स्थित पंजाब गवर्नर हाउस में आयोजित किया गया।
राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
CM नायब सैनी भी समारोह में शामिल
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएस केपी सिन्हा और हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष ने भी शिरकत की।
नए मुख्य न्यायाधीश को मिली शुभकामनाएं
जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Read More:


[…] पंजाब एवं हरियाणा HC को मिला नया चीफ जस्… […]