HomeBreaking Newsनोएडा की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी आग, आसमान तक उठा धुएं...

नोएडा की शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी आग, आसमान तक उठा धुएं का गुबार, 1 की हुई मौत

Shahberi Furniture Market Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और आसमान तक उठते धुएं के गुबार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने फर्नीचर मार्केट की कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।

ज्वलनशील सामान से तेजी से फैली आग

जानकारी के मुताबिक, आग फर्नीचर मार्केट के एक हिस्से में अचानक लगी थी। दुकानों और गोदामों में बड़ी मात्रा में लकड़ी, फोम, प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

दम घुटने से युवक की मौत

भीषण आग के बीच दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, अमन नाम का एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे तत्काल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई।

दमकल की कई गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने के लिए कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

15 मई को भी लगी थी आग

शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 15 मई को भी यहां आग लगी थी। उस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि, उस समय गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई थी।

फिर भी नहीं लिया गया सबक

कुछ ही समय के अंतराल में दोबारा आग लगने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फर्नीचर मार्केट में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान मौजूद होने के बावजूद आग से बचाव के इंतजाम कितने प्रभावी हैं, यह हादसा इस पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read More:

आजादी के जश्न से पहले जहर उगल रहा पाकिस्तान, शहबाज ने भारत को दी जंग की धमकी, गलती से भूल गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चोट

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments