HomeBreaking Newsबिहार में गजब घटना! मुंगेर में थाने से गायब हुआ 18 चक्का...

बिहार में गजब घटना! मुंगेर में थाने से गायब हुआ 18 चक्का जब्त ट्रक

बिहार के मुंगेर में पुलिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुफ्फसिल थाना परिसर से खनन विभाग द्वारा जब्त किया गया 18 चक्का ओवरलोड ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। ट्रक पर खनन नियमों के उल्लंघन के मामले में 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। करीब एक महीने तक थाना परिसर में खड़े रहने के बाद ट्रक के गायब होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

3 जुलाई को खनन विभाग ने किया था जब्त

मामला 3 जुलाई का है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास खनन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गिट्टी से लदा एक 18 चक्का ट्रक पकड़ा गया। जांच में ट्रक ओवरलोड पाया गया, जिसके बाद खनन विभाग ने उसे जब्त कर लिया। ट्रक पर नियमों के उल्लंघन के मामले में ₹11,18,600 का जुर्माना लगाया गया और उसे मुफ्फसिल थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया। इसके बाद करीब एक महीने तक ट्रक वहीं खड़ा रहा।

दूसरी गाड़ी जब्त करने पहुंची टीम तो खुला राज

मामला तब सामने आया जब खनन विभाग की टीम एक अन्य वाहन को जब्त कर मुफ्फसिल थाना पहुंची। टीम ने परिसर में खड़े जब्त वाहनों की जांच की तो 3 जुलाई को जब्त किया गया 18 चक्का ट्रक वहां नहीं मिला। ट्रक के गायब होने की जानकारी अधिकारियों को दी गई और मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद मुंगेर के SP सैयद इमरान मसूद ने खनन पदाधिकारी और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष बिपिन कुमार से पूछताछ की।

जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

मुंगेर SP सैयद इमरान मसूद ने बताया कि करीब एक महीने पहले खनन विभाग ने एक ट्रक मुफ्फसिल थाना को सौंपा था, जो अब गायब है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय DSP के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। SP ने खनन विभाग को FIR दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। पुलिस की एक टीम ट्रक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Read More

‘Gen-Z को गुमराह करने की कोशिश हुई इसलिए…’ पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments