HomeBreaking Newsचित्रकूट और बांदा दौरे पर CM योगी आज, कई विकास परियोजनाओं का...

चित्रकूट और बांदा दौरे पर CM योगी आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

CM Yogi Chitrakoot and Banda Visit: UP के CM योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 9 जुलाई को चित्रकूट और बांदा के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पहले चित्रकूट पहुंचेंगे, जहां धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद बांदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

कामदगिरि की करेंगे परिक्रमा

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चित्रकूट के न्यू सर्किट हाउस से कामदगिरि परिक्रमा स्थल स्थित बरहा के हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वह कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। करीब 6 किलोमीटर लंबी इस परिक्रमा को लगभग एक घंटे में पूरा किया जाएगा। परिक्रमा के बाद मुख्यमंत्री दोबारा हनुमान मंदिर पहुंचेंगे और वहां से न्यू सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।

बांदा में जनसभा को करेंगे संबोधित

चित्रकूट का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री बांदा पहुंचेंगे। यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान वह बांदा जनपद की दो विधानसभा क्षेत्रों बांदा सदर और बबेरू से जुड़ी कुल 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 709 करोड़ रुपये है।

229 विकास कार्यों की देंगे सौगात

बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में 171 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हो चुके 45 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। वहीं, बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 64 विकास कार्य भी जनता को समर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा बांदा सदर विधानसभा में 425 करोड़ रुपये की लागत से 40 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 47 करोड़ रुपये की लागत से 80 विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी मुख्यमंत्री रखेंगे।

रानी अवन्ति बाई लोधी की प्रतिमा का कर सकते हैं अनावरण

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा शहर के कालूकुआ चौराहे पर स्थापित रानी अवन्ति बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण भी कर सकते हैं। हालांकि, यह कार्यक्रम संभावित बताया गया है। पूरे दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Read More:

17 जुलाई को जींद पहुंचेंगे PM मोदी, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, CM सैनी ने तैयारियों का लिया जायजा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments