पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बाबर आजम(Babar Azam) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उन्हें दोबारा टी20 टीम की कप्तानी सौंपने की तैयारी में है। इससे पहले बाबर आजम को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी दी जा चुकी है और अब सीमित ओवरों में भी उनकी भूमिका बढ़ती नजर आ रही है।
अगर यह फैसला होता है तो बाबर आजम तीसरी बार पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान बन सकते हैं। इससे पहले उन्होंने 2021 में पहली बार यह जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।
सलमान आगा की जगह बाबर की वापसी की तैयारी
2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम की कमान एक बार फिर बाबर आजम को दी गई थी लेकिन टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उनको कैप्टन के पद से हटा दिया गया था और सलमान आगा को टी20 कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी।


