उत्तराखंड(Uttarakhand News) के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा से करीब 200 किलोग्राम संदिग्ध गोवंशीय मांस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई है। टीम ने टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो को रोकने की कोशिश की थी।
पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पीछा करने के बाद पुलिस ने ऑटो को रोका लेकिन उसमें सवार दो लोग मौके से उतरकर धान के खेतों की ओर भाग गए।
ऑटो में मिले तीन कट्टों में मिला मांस
पुलिस के मुताबिक, ऑटो की तलाशी के दौरान उसमें रखे तीन कट्टों से करीब 200 किलो संदिग्ध गोवंशीय मांस बरामद हुआ। इसके अलावा मांस तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर बरामद सामग्री को सील कर दिया है।
बरामदगी के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। पशु चिकित्साधिकारी ने प्रारंभिक जांच में मांस को गोवंशीय बताया है। इसके नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, ताकि इसकी पुष्टि हो सके।
चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान तसलीम, यासीन, सोहेल और शोएब के रूप में बताई गई है। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने मामले में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और बरामद सामग्री की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच सभी कानूनी प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया...