HomeBreaking Newsकौन था UP STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ आसिफ उर्फ विक्की?...

कौन था UP STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ आसिफ उर्फ विक्की? 4 राज्यों की पुलिस को थी तलाश

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट ने अंबेडकरनगर जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी अपराधी आसिफ उर्फ विक्की को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, उसे घेरने के बाद आत्मसमर्पण का मौका दिया गया लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आसिफ उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली की पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

अपराध का रहा इतिहास

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश के मुतबाक, आसिफ कानपुर नगर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के माकनपुर गांव का रहने वाला था। शुरुआती आपराधिक घटनाओं के बाद उसने बाराबंकी को अपना ठिकाना बना लिया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था।

जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड के मुताबिक, उसका नाम जौनपुर के चर्चित डकैती और दोहरे हत्याकांड समेत कई संगीन मामलों में सामने आया था। इसके अलावा सुल्तानपुर, कौशांबी, मुजफ्फरनगर और कानपुर देहात में दर्ज कई गंभीर मामलों में भी वह वांछित था।

मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार

एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, 12 बोर का देसी हथियार, बड़ी संख्या में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस अब बरामद हथियारों और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद कई पुराने मामलों की जांच में भी नई जानकारी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, SIT रिपोर्ट आने दो, फिर दूंगा जवाब…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments