आज यानी सोमवार के दिन अयोध्या राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट(Ram Mandir Trust) की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में रखने के बारे में सोचा गया है। आपको बता दें कि इन दिन राम मंदिर में चंदा चोरी का विवाद देश के कौने-कौने तक अपने पैर पसार चुका है और हर तरफ इसकी चर्चाएं देखने को मिलती हैं। राम मंदिर में चढ़ाए जाने वाले चंदे की रकम में गड़बड़ी पाए जाने के मामले के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है जिसमें लिए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक का सबसे अहम एजेंडा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए इस्तीफों पर विचार करना हो सकता है। दान से जुड़े विवाद में नाम सामने आने के बाद दोनों ने अपने-अपने पद छोड़ने की पेशकश की थी। अगर ट्रस्ट इन इस्तीफों को स्वीकार करता है तो आगे संगठन की जिम्मेदारियों को दोबारा सौंपे जाने पर भी फैसला लिया जा सकता है।
विशेष आमंत्रित सदस्य की भूमिका पर होगी चर्चा
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
सभी ट्रस्टियों मौजूद होने की उम्मीद
बैठक में खासा तौर पर आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि आज 3 बजे मंदिर परिसर में ट्रस्ट की होने वाली इस मीटिंग में 14 ट्रस्टियों को निमंत्रण भेजा गया है। उन सभी के इस बैठक में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद
बैठक में पदेन सदस्यों के रूप में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रशांत लोखंडे, उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय प्रसाद, अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के शामिल होने की संभावना है।
वहीं, ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के बैठक में शामिल रहने की उम्मीद है जबकि वरिष्ठ ट्रस्टी के. परासरन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हो सकते हैं।