Defence Minister Rajnath Singh on Lucknow Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात लखनऊ पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि इस हादसे से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की विशेष जांच के आदेश दे दिए हैं और जांच में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर भी जताया दुख
इससे पहले सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ है। इसके साथ ही, मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हू। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा है और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं तुरंत लखनऊ प्रस्थान कर रहा हूं।’
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Defence Minister Rajnath Singh visits King George's Medical University (KGMU) and meets the injured of the fire incident.
15 people lost their lives in the fire incident. pic.twitter.com/dSMb5b8IPm
— ANI (@ANI) June 22, 2026
अधिकारियों से ली जानकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना के विमान से लखनऊ पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह सीधे अलीगंज स्थित हादसे वाली जगह पर गए। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से घटना के कारणों, राहत कार्यों और अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।
लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता से… pic.twitter.com/mDUKImqZf1
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 22, 2026
KGMU में घायलों का जाना हाल
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद राजनाथ सिंह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे। वहां उन्होंने अग्निकांड में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।
Lucknow, Uttar Pradesh: On the coaching centre fire incident, Union Defence Minister Rajnath Singh says, "This is a very unfortunate incident. I express my condolences, and a thorough investigation into the entire matter will be conducted, as the Chief Minister has directed." pic.twitter.com/YWo228I3jm
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
जल्द स्वस्थ होने की कामना
अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है तथा राहत और उपचार संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Read More:

