HomeCurrent Newsमां की आंखों के तारे होते हैं इन तारीखों पर जन्में लड़के,...

मां की आंखों के तारे होते हैं इन तारीखों पर जन्में लड़के, एक इशारे पर दुनिया तहस-नहस करने को रहते हैं तैयार! शादीशुदा जीवन में कलह बनता है ये दुलार

Mama’s Boy Numerology: कहते हैं एक बच्चे को मां का प्यार ही सींचता है, लेकिन यदि यह प्यार बेटों के लिए हद से ज्यादा बढ़ जाए तो यही उसके जीवन में जहर बनकर घुलता है और इंसान के जीवन को अंधकार की तरफ भी खींच सकता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ खास तिथियों में जन्मे लड़के मां के और भी ज्यादा चहेते होते हैं, जिस वजह से आगे जाकर उनके शादीशुदा जीवन में समस्याएं आने लगती हैं।

क्या कहता है अंक ज्योतिष?

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, व्यवहार और पारिवारिक रिश्तों पर खास प्रभाव डालती है। कुछ जन्मतिथियों में जन्मे लड़कों का अपनी मां के साथ इमोशनल अटैचमेंट बहुत ज्यादा होता है। वे जीवन के सभी बड़े फैसलों में अपनी मां की सलाह को ही सबसे आगे रखते हैं, जिसके कारण उन्हें अक्सर ‘ममाज बॉय’ भी कहा जाता है। हालांकि, यही लगाव कई बार वैवाहिक जीवन को बर्बाद करने का कारण भी बन जाता है।

2 मूलांक वाले लड़के मां पर रहते हैं निर्भर

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लड़कों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मातृ प्रेम, भावनाओं और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 2 वाले लड़के बेहद संवेदनशील स्वभाव के होते हैं और अपनी मां से गहरा लगाव रखते हैं। वे जीवन के हर सुख-दुख में मां का साथ और मार्गदर्शन चाहते हैं। लंबे समय तक मां से दूर रहने पर भी वे लगातार उनसे संपर्क बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 3 वाले लड़कों के लिए मां की राय होती है अहम

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। मूलांक 3 वाले लड़के परिवार और पारिवारिक मूल्यों को काफी महत्व देते हैं। वे किसी भी बड़े फैसले से पहले अपनी मां की राय लेना पसंद करते हैं। विवाह के बाद भी उनका परिवार के प्रति बहुत ज्यादा समर्पण रहता है, जिसकी वजह से कई बार जीवनसाथी के साथ विचारों का टकराव देखने को मिल सकता है।

मूलांक 7 वाले लड़के निभाते हैं मां से भावनात्मक जुड़ाव

किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लड़कों का मूलांक 7 होता है और इस अंक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं। मूलांक 7 वाले लड़के शांत, संवेदनशील और भावुक माने जाते हैं। वे अपनी मां का सम्मान करते हैं और उनकी खुशियों का विशेष ध्यान रखते हैं। काम या पढ़ाई के कारण दूर रहने पर भी वे मां से जुड़े रहते हैं। उनका यह गहरा रिश्ता समय और दूरी की सीमाओं से परे माना जाता है। हालांकि विवाह के बाद यही भावनात्मक लगाव कभी-कभी रिश्तों में तनाव की वजह बन सकता है।

मूलांक 9 वाले लड़कों को कहा जाता है ममाज बॉय

किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लड़को का मूलांक 9 होता है। इस अंक के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मूलांक 9 वाले लड़के साहसी, आत्मविश्वासी और परिवार से प्रेम करने वाले होते हैं। वे जीवन के मुश्किल समय पर अपनी मां के आशीर्वाद और सलाह को खास महत्व देते हैं। उनका विश्वास होता है कि माता का सहयोग कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करता है। इसी वजह से उनके करीबी लोग अक्सर उन्हें ममाज बॉय कहकर बुलाते हैं।

वैवाहिक जीवन में क्यों बढ़ सकते हैं मतभेद?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां के लिए हद से ज्यादा स्नेह और निर्भरता कभी-कभी वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी गलतफहमियों का कारण बन सकती है। जब कोई व्यक्ति हर बड़े फैसले में अपनी माँ की राय को आगे रखता है, तो जीवनसाथी खुद को अकेला महसूस कर सकती है। हालांकि, आपसी समझ, सम्मान और संतुलन बनाए रखने से ऐसी परेशानियों को आसानी से संभाला जा सकता है।

मां के प्रति प्रेम इन मूलांकों की ताकत

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2, 3, 7 और 9 वाले लड़के अपनी मां के प्रति गहरे प्रेम, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। मां-बेटे के बीच का यह मजबूत रिश्ता उनके व्यक्तित्व की बड़ी विशेषता माना जाता है, लेकिन वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी माना गया है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। mhone News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Read More:

दो साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति परेशान होकर SP के पास पहुंचकर बोला – मेरी पत्नी बार-बार भाग जाती है

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments