HomeBreaking Newsपंजाब में नशा तस्करी पर फिरोजपुर पुलिस और CIA स्टाफ का बड़ा...

पंजाब में नशा तस्करी पर फिरोजपुर पुलिस और CIA स्टाफ का बड़ा एक्शन, लगभग 6 किलो हेरोइन समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA स्टाफ की टीम और फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 775 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में आती है। कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

गश्त के दौरान मिली थी अहम सूचना

पुलिस के अनुसार, CIA स्टाफ की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टोल प्लाजा से आगे पहुंचने पर सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार में सवार होकर हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए गांव वाहका की दाना मंडी के पास मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मनजिंदर सिंह निवासी गांव लखा भेडियां और जगजीत सिंह निवासी मल्लांवाला को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 5.775 किलो हेरोइन बरामद हुई।

कार और मोबाइल फोन भी किए जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच एजेंसियां अब इन मोबाइल फोन के जरिए तस्करी नेटवर्क और संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में थाना आरिफ के में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच ASI अंगरेज सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Read More

इंटरनेट की दुनिया में भारतीयों का भौकाल! 2031 तक 110 करोड़ लोग चलाएंगे 5G, हर महीने खत्म होने वाले डेटा का आंकड़ा कर देगा सन्न

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments