HomeBreaking Newsबेअदबी कानून पर CM मान की 'शुकराना यात्रा' का दूसरा दिन, आज...

बेअदबी कानून पर CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का दूसरा दिन, आज जालंधर से होगी रवाना, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

CM Bhagwant Singh Mann Shukrana Yatra: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शुकराना यात्रा’ को आज दूसरा दिन है। यात्रा जालंधर से रवाना होगी। ‘शुकराना यात्रा’ को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री जालंधर पहुंचकर सेंट्रल हलके में यात्रा निकालेंगे। दौरे से पहले आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पूरे रूट और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।

बेअदबी कानून को लेकर सरकार जनता के बीच जाएगी

आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब में पहली बार किसी सरकार ने बेअदबी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग इस कानून की मांग कर रहे थे, जिसे अब आप सरकार ने पूरा किया है। इसी उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री जालंधर में शुकराना यात्रा करेंगे और जनता को सरकार के कार्यों की जानकारी देंगे।

CM मान जनता को गिनाएंगे सरकार के काम

नितिन कोहली ने दावा किया कि पंजाब सरकार लगातार आम लोगों के हित में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का असर आने वाले विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे और सरकार की प्रमुख योजनाओं व उपलब्धियों का जिक्र करेंगे।

ग्रामीण पुलिस हुई अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें एसपी वनीत आहलावत, एसपी मुकेश कुमार, एसपी पीबीआई मनजीत कौर समेत जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

पूरे रूट पर रहेगी कड़ी निगरानी

बैठक में यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी विर्क ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के पूरे रूट पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को लगातार निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए। 9 मई को श्री फतेहगढ़ साहिब में ‘शुकराना यात्रा’ का समापन होगा। यह यात्रा कई प्रमुख तख्तों और धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी।

Read More:

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच बवाल, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, गाड़ी घेरकर हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments