Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsआज पूरी दुनिया भारत की बेटियों का शौर्य देख रही है- PM...

आज पूरी दुनिया भारत की बेटियों का शौर्य देख रही है- PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही उन्होंने सम्मेलन को संबोधित भी किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नारी शक्ति के योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की बेटियों का शौर्य देख रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकियों ने नारी शक्ति को चुनौती दी थी, यही चुनौती उनके और उनके आकाओं के लिए काल बन गई। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर उनके ठिकानों को तबाह किया। साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा सफल ऑपरेशन बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments