Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपुणे से फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर गिरफ्तार, होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करता...

पुणे से फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर गिरफ्तार, होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करता है आरोपी

महाराष्ट्र के पुणे में मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने फर्जी इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी गौरव खुद को इंडियन एयर फोर्स का ऑफिसर बताता था जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है।

पुलिस ने हेड कांस्टेबल रामदास पालवे की शिकायत के आधार पर खराडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि गिरफ्तार हुआ आरोपी महज 12वीं पास है और वह खराडी स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करता है और वह यहां पुणे के थिटे वस्ती इलाके में रहता था।

आरोपी के पास से पुलिस ने भारतीय वायु सेना के ऑफिसर की यूनिफॉर्म समेत वायु सेना की दो टी-शर्ट, एक जोड़ी वायु सेना की लड़ाकू पैंट, वायु सेना के लड़ाकू जूते, वायु सेना का बैज भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments