राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व विधायक जगजीत सांगवान को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इस संबंध में एक नियुक्ति पत्र भी जारी किया है।
गौरतलब हो कि पूर्व विधायक जगजीत सांगवान हाल ही में कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए थे।
