HomeBreaking Newsतरन तारन में AAP सरपंच अश्वनी की दिनदहाड़े हत्या, सीने में मारी...

तरन तारन में AAP सरपंच अश्वनी की दिनदहाड़े हत्या, सीने में मारी 4 गोलियां, सामने आया CCTV Video

पंजाब के तरन तारन जिले में गांव तूत के सरपंच अश्वनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच(AAP Sarpanch) पर मंगलवार को उस समय हमला हुआ जब वह अपने ड्राइवर चमकौर सिंह के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक सवार हमलावर कार पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच अश्वनी और उनके ड्राइवर तूत की अनाज मंडी से भंगाला की अनाज मंडी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी तूत चौराहे के पास पहुंची, बाइक पर सवार दो युवकों ने कार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

सरपंच को लगीं चार गोलियां

हमले में अश्वनी की छाती पर चार गोलियां लगीं जबकि ड्राइवर चमकौर सिंह की बाजू में दो गोलियां लगीं। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सरपंच को मृत घोषित कर दिया। घायल ड्राइवर का इलाज जारी है।

चमकौर सिंह ने बताया कि चौराहे के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवकों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना सदर पट्टी के अंतर्गत आने वाले गांव तूत में हुई इस वारदात के संबंध में पुलिस ने वांछित आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल वारदात की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

तरन तारन पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें। इसके लिए डीएसपी पट्टी के मोबाइल नंबर 9780003334 और एसएचओ सदर पट्टी के नंबर 9592048900 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Apollo-11 मिशन की सॉफ्टवेयर इंजीनियर मार्गरेट हैमिल्टन का निधन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments