HomeBreaking Newsहिमाचल प्रदेश में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, दो होटल संचालकों...

हिमाचल प्रदेश में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, दो होटल संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज के अपर धर्मकोट इलाके में सोमवार तड़के पुलिस ने एक होटल में चल रही रेव पार्टी पर कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कांगड़ा पुलिस ने डीआईजी उत्तरी क्षेत्र सौम्या सांबशिवन के नेतृत्व में करीब 3 बजे होटल की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो होटल संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

एएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस को ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक डांस) हॉस्टल में पार्टी आयोजित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पूरे होटल परिसर की तलाशी ली।

कूड़ेदान में मिला नशीले पदार्थों से भरा पर्स

तलाशी के दौरान होटल के कूड़ेदान से एक काला पर्स मिला। पुलिस के अनुसार, इसमें 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा व भांग के फूल बरामद हुए। सभी पदार्थों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिन होटल संचालकों पर मामला दर्ज किया गया है, उनकी पहचान आमीर खान निवासी न्यू कच्ची मस्जिद, रायसेन (भोपाल) और राधेश रंजन पजोरिया निवासी विक्रम नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दोनों ने होटल स्थानीय व्यक्ति से लीज पर लिया था।

15 लोगों का किया मेडिकल

पुलिस को आशंका है कि होटल में संगीत और डांस पार्टी की आड़ में पर्यटकों को नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे थे। पार्टी में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशा कहां से आया और इसके पीछे सप्लाई नेटवर्क कौन चला रहा था। कार्रवाई के दौरान पार्टी में मौजूद 15 लोगों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया गया। दोनों होटल संचालकों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मैक्लोडगंज में 23 दिनों के भीतर रेव पार्टी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। अब जांच का फोकस नशीले पदार्थों के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान पर है।

Read More

अब फ्री नहीं रहेगा UPI? सरकार ने दूर किया ऑनलाइन पेमेंट को लेकर लोगों का सारा कंफ्यूजन, जानिए क्या बदला

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments