HomeBreaking NewsSCO समिट में PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मुलाकात, 30...

SCO समिट में PM मोदी की ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मुलाकात, 30 जून को फोन पर हुई थी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। फरवरी में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने मुलाकात है। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से बैठक में हुई बातचीत के मुद्दों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। प्रधानमंत्री मोदी फरवरी से ही ईरानी नेतृत्व के संपर्क में हैं। उन्होंने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए। साथ ही, भारत ने मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित होने से बचाने की जरूरत पर भी जोर दिया है।

30 जून को फोन पर हुई थी बातचीत

इससे पहले 30 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और शांति एवं स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई थी। प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी पेजेश्कियान का आभार जताया था।

अमेरिका-ईरान में फिर सैन्य टकराव

PM मोदी और पेजेश्कियान की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच करीब एक महीने बाद फिर सैन्य टकराव हुआ है। अमेरिका ने लारक द्वीप पर ईरानी सैन्य रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने से रोकने के लिए की गई। इसके जवाब में ईरान ने UAE और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हॉर्मुज के ऊपर एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया है।

युद्ध नहीं चाहते – पेजेश्कियान

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संघर्ष के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर उस पर हमला किया गया तो वह हमलावरों को निर्णायक जवाब देगा। SCO शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले भी पेजेश्कियान ने कहा था कि ईरान किसी भी तरह की आक्रामकता का जवाब पूरी ताकत और दृढ़ता के साथ देगा। उन्होंने मध्य पूर्व में संवाद, सह-अस्तित्व और विकास को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया था।

Read More

‘2027 के आखिर तक AI इंसानी क्षमता से कहीं बेहतर स्तर पर डिजिटल काम करेगा’: एलन मस्क

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments