HomeBreaking NewsCM योगी आज गोरखपुर को देंगे 926 करोड़ की विकास परियोजनाओं की...

CM योगी आज गोरखपुर को देंगे 926 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 226 योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Gorakhpur Development Projects: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम गोरखपुर को 926 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में शाम 4:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 226 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

लोकार्पण और शिलान्यास दोनों का कार्यक्रम

कुल 226 परियोजनाओं में 136.64 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 38 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 799.44 करोड़ रुपये की 188 नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इन योजनाओं का उद्देश्य गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

कई क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, वे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, शहरी विकास, पेयजल और कानून व्यवस्था जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से शहर के साथ-साथ ग्रामीण विधानसभा और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और खेल प्रतिभाओं के लिए आधुनिक संसाधन विकसित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर विशेष फोकस

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में जिला चिकित्सालय में स्थापित पीएचएल लैब, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम भवन का जीर्णोद्धार, चरगावां आईटीआई में 50 सीटों वाला कॉन्फ्रेंस हॉल तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए ट्यूबवेल शामिल हैं। इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य और शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

पर्यटन और विरासत संरक्षण को बढ़ावा

पर्यटन विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़ी कई योजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी। इनमें प्राचीन विष्णु मंदिर पर्यटन विकास, शिव मंदिर सुंदरीकरण, विभिन्न पोखरों का विकास, टाउनहाल रेस्टोरेशन और नगर निगम के पुराने सदन हॉल को संग्रहालय के रूप में विकसित करने की परियोजनाएं शामिल हैं।

शहर के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

नगर निगम क्षेत्र में सड़कों, नालियों, पार्कों और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण होगा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 300 लोगों की क्षमता वाले बाढ़ शरणालय का निर्माण आपदा प्रबंधन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इन प्रमुख परियोजनाओं पर रहेगी नजर

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में विभिन्न पोखरों एवं पार्कों का 18 करोड़ रुपये की लागत से विकास, जिला कारागार में 11.88 करोड़ रुपये की लागत से नई बैरकों का निर्माण, स्पोर्ट्स कॉलेज में 10.07 करोड़ रुपये का बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, पीएसी परिसर में 8.60 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना और 7.66 करोड़ रुपये की लागत वाला रामगढ़ताल थाना भवन शामिल है।

कानून व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा

इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम के 7.35 करोड़ रुपये के नवीनीकरण कार्य, 5.82 करोड़ रुपये के बाढ़ शरणालय निर्माण, एमएमएमयूटी से सिंघड़िया तक 5.73 करोड़ रुपये के आरसीसी नाले और 4.88 करोड़ रुपये की लागत से बने साइबर थाना भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से शहर की नागरिक सुविधाओं और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Read More:

ट्रैक जाम, तोड़फोड़, पत्थरबाजी… ट्रेन हुई लेट तो पाटलिपुत्र जंक्शन पर छात्रों ने किया तगड़ा बवाल, कई पुलिसवाले घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments