मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है। इसी कड़ी में आरोपी लवकेश बजाज को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने मामले की गहराई से जांच और जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए हिरासत की मांग की है। इसलिए साकेत कोर्ट ने पुलिस की दलीलों को स्वीकार करते हुए चार दिन की रिमांड मंजूर कर दी।
कोर्ट में रिमांड का किया विरोध
सुनवाई के दौरान लवकेश बजाज ने पुलिस रिमांड का विरोध किया। उसने अदालत को बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहा है और पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है। वहीं, उसके वकील ने आरोप लगाया कि बचाव पक्ष को अब तक FIR की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत है। इस पर दिल्ली पुलिस ने अदालत को आश्वस्त किया कि FIR की कॉपी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।
इमारत की सुरक्षा जांच पर फोकस
इस मामले की जांच के तहत दिल्ली पुलिस ने MCDS को पत्र लिखकर इमारत का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भवन निर्माण और संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। होटल में आग लगने के बाद सामने आई शुरुआती जानकारियों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बिजली व्यवस्था और दस्तावेजों की भी होगी जांच
पुलिस ने बिजली वितरण कंपनी BSES से भी भवन के बिजली कनेक्शन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़ी जानकारी मांगी है। अधिकारियों को मौजूदा विद्युत व्यवस्था की तकनीकी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, बिजली से जुड़ी किसी लापरवाही या तकनीकी खामी की भी जांच होगी।
Read More
रिटायर टीचर कपल की अनोखी पहल ने जीता दिल, पक्षियों के लिए अपनी जमीन दान कर बना दी बर्ड सेंचुरी

