HomeBreaking News‘बड़े निर्दयी लोग हैं…’ , ट्विशा की मां संग आखिरी चैट वायरल,...

‘बड़े निर्दयी लोग हैं…’ , ट्विशा की मां संग आखिरी चैट वायरल, परिवार लगा रहा इंसाफ की गुहार…

भोपाल में रिटायर्ड जज के परिवार से जुड़ी ट्विशा शर्मा(Twisha) की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। 12 मई को ट्विशा अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह छत के सरिये से फंदे पर लटकी मिली थीं। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ट्विशा और उनकी मां के बीच हुई आखिरी व्हाट्सएप चैट सामने आई। इन संदेशों में ट्विशा ने अपने ससुराल के माहौल को लेकर गहरी नाराजगी और मानसिक तनाव जाहिर किया था। चैट के अनुसार, उसने अपनी मां से कहा था कि वह बेहद परेशान है और परिवार के लोग उस पर शक करते हैं। ट्विशा ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति समर्थ सिंह उसके चरित्र पर सवाल उठाते थे और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहते थे।

चैट में लगाई मां से ले जाने की लगाई गुहार

चैट में ट्विशा ने अपनी मां से उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई थी। उसने लिखा था कि उसका जीवन नरक जैसा हो चुका है और उसे डर है कि ससुराल वाले उसे चैन से जीने नहीं देंगे। इन संदेशों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

दूसरी ओर, आरोपों में घिरी ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट से राहत मिल चुकी है। अपने आवेदन में उन्होंने कई चौंकाने वाले दावे किए। उनका कहना है कि ट्विशा शादी के बाद परिवार के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पा रही थी और वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करती थी। गिरिबाला सिंह के मुताबिक, जब ट्विशा को ड्रग्स नहीं मिलते थे तो उसके हाथ कांपने लगते थे और उसके व्यवहार में चिड़चिड़ापन दिखाई देता था।

प्रेग्नेंसी के बाद परिवार संग बदल गया था व्यवहार

उन्होंने यह भी कहा कि ट्विशा पहले मॉडलिंग और फिल्मों से जुड़ी रही थी तथा शादी के समय वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। सास के मुताबिक, शादी के बाद वह कई बार मायके और दूसरी जगहों पर गई थी। आवेदन में यह दावा भी किया गया कि अप्रैल 2026 में प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद ट्विशा का व्यवहार परिवार के प्रति बदल गया था। हालांकि, ट्विशा के माता-पिता इन सभी आरोपों को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

परिवार ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि गले में मिले बेल्ट की ठीक से जांच किए बिना पोस्टमार्टम किया गया। अब परिवार दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करने की तैयारी में है। इधर, मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। इस पूरे मामले में हर दिन नए दावे और खुलासे सामने आ रहे हैं जिससे यह केस और अधिक संवेदनशील बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, सड़कों पर नहीं होगी नमाज…CM योगी की दो टूक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments