Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकरनाल में कार चालक ने की हुड़दंगबाजी, बाइक सवार को एक किलोमीटर...

करनाल में कार चालक ने की हुड़दंगबाजी, बाइक सवार को एक किलोमीटर दूर तक घसीटता रहा चालक

हरियाणा के करनाल में थार कार चालक की हुड़दंगबाजी सामने आई है जिसने सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की भी जान जोखिम में डाल दी। दरअसल थार ने बाइक को टक्कर मारी और बाइक को एक किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया गनीमत रही कि बाइक सवारों की जान बच गई वहीं हादसे के वक्त सड़क पर जा रहे बुलेट सवार युवकों ने थार चालक को पकड़ने की काफी कोशिश की।

बाइक को धसीटने का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि कार चालक ने हॉस्पिटल चौक पर बाइक को टक्कर मारी जिसमें बाइक पर सवार 2 युवक सड़क पर गिर गए और बाइक थार के नीचे फंस गई। सड़क पर घसीटने की वजह से बाइक से चिंगारियां निकलीं लेकिन कार ड्राइवर नहीं रुका और कार को दौड़ाता रहा जिसके बाद पुलिस बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments