HomeBreaking Newsब्रिटेन के राजकुमार पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, करण जौहर ने बिछाया...

ब्रिटेन के राजकुमार पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, करण जौहर ने बिछाया रेड कार्पेट, करीना-सैफ ने किया स्वागत!

मुंबई में बॉलीवुड सितारों और शाही मेहमान का खास मिलन देखने को मिला। ब्रिटेन के प्रिंस(British Prince) विलियम ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ऑफिस का दौरा किया। इस खास मौके पर करण जौहर के साथ करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी मौजूद रहे। तीनों ने प्रिंस विलियम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

प्रिंस विलियम के स्वागत के लिए खास सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें डांसर्स ने करण जौहर की लोकप्रिय फिल्मों के गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गानों के साथ करीना कपूर पर फिल्माए गए मशहूर गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर भी डांस किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम ने शाही मेहमान के स्वागत को और खास बना दिया।

प्रिंस विलियम ने फिल्म देखने का किया वादा

धर्मा प्रोडक्शंस में प्रिंस विलियम को प्रोडक्शन हाउस की कुछ चुनिंदा फिल्मों की झलक भी दिखाई गई। करण जौहर ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रिंस विलियम ने उनकी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ देखने का वादा किया है।

खास बात यह है कि इस फिल्म को रिलीज हुए जल्द ही 25 साल पूरे होने वाले हैं। करण जौहर के लिए प्रिंस का यह वादा काफी यादगार रहा। उनकी ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों की शूटिंग ब्रिटेन में भी हुई है, जिससे धर्मा प्रोडक्शंस का ब्रिटेन से पुराना जुड़ाव रहा है।

तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं विलियम और केट

प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ तीन दिन के भारत दौरे पर आए हैं। उनका यह दौरा मुंबई में आयोजित छठे वार्षिक अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के लिए खास रहा।

मंगलवार को बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस समारोह का आयोजन हुआ। इसमें करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और रकुल प्रीत सिंह सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और बेहतर भविष्य के लिए नए समाधानों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित था।

यह भी पढ़ें : बिहार में बेखौफ बदमाशों का आतंक, Senco Gold शोरूम से गहने-कैश लेकर फरार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments