HomeBreaking Newsदिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी में आग से अफरा-तफरी, घायल हुए...

दिल्ली के स्वरूप नगर की फैक्टरी में आग से अफरा-तफरी, घायल हुए 6 लोग

दिल्ली के स्वरूप नगर की गली नंबर 2 स्थित एक फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी खसरा नंबर 357/58 पर स्थित है, जहां जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाए जाते हैं। आग लगने की सूचना पुलिस स्टेशन स्वरूप नगर को दी गई। मौके पर पहुंची टीम को इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर आग लगी मिली। फैक्टरी के भीतर मौजूद किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

घबराकर सामने की इमारत से कूदे लोग

आग की लपटें देखकर सामने वाली इमारत में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई। घबराहट में कुछ लोगों ने अपने घरों से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फिलहाल आग पर काबू

घटना के बाद दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More

‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments