उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कल्याण मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने संबोधन के दौरान रवि किशन ने गोरखपुर की विकास व्यवस्था और बदलती तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है। उनके इस अंदाज पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोग हंसते नजर आए। शनिवार को गोरखपुर के बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि किशन और मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे।
हमके गोरखपुर स्पेन लागेला हो
रवि किशन ने कहा “हमको गोरखपुर स्मार्ट सिटी लगता है। गोरखपुर स्मार्ट सिटी है। हमको लगा है स्पेन है, हमको लगता है यह अद्भूत जगह है” इसके बाद उन्होंने कहा, “कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं।” रवि किशन की यह बात सुनकर मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हंसते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला एंकर भी सांसद के इस अंदाज पर अपनी हंसी नहीं रोक सकीं। रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर पर गर्व है। उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा, “हमके लागेला गोरखपुर स्पेन है। हमके लागेला गोरखपुर अद्भूत जगह हवे। हमके लागेला कि गोरखपुर स्मार्ट सिटी हवे।”
गोरखपुर हमको स्पेन लगता है, तुमको नहीं लगता तो तुम अंधे हो – Ravi kishan#RaviKishan #Gorakhpur #GorakhpurNews #UttarPradesh #UPPolitics@ravikishann pic.twitter.com/wSJ44MhMLG
— MH ONE NEWS (@mhone_news) August 30, 2026


[…] […]